फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog and cold are increasing problem at night

रात में कोहरा और सर्दी बढ़ा रही परेशानी

Fri, 29 Jan 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Fog and cold are increasing problem at night
शामली कोहरे में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
शामली। रात का कोहरा और सर्दी सितम ढा रही है। रात 9 बजते ही घना कोहरा और सर्दी की चपेट में समूचा जिला आ जाता है। अगले दिन सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया रहता है। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने से आम नागरिकों को सर्दी से राहत मिलती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 9 बजे के बाद घना कोहरा छा गया। घना कोहरा और सर्दी शुक्रवार सुबह 9 बजे तक रही। कोहरा खत्म होने के बाद बादल छाए रहे। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने से आम नागरिकों को राहत मिलनी शुरू हो गई। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में दो-दो डिग्री बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को दिन का तापमान 19 और रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 16 किमी प्रति घंटे से हवाएं चलने से जन जीवन अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के मुताबिक 31 जनवरी को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर एक फरवरी तक रहेगा। एक फरवरी के बाद चार-पांच दिन तक कोहरे का असर रहेगा। सर्दी में कम आएगी। पांच फरवरी के बाद कोहरा खत्म होगा। कोहरे से फरवरी के दूसरे सप्ताह में निजात मिल पाएगी। दस फरवरी के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में कोहरे से कम चल रहे हैं वाहन
शामली। रात का कोहरा शुरु होते ही दिल्ली-शामली, सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे पर भारी वाहनों की कमी आई है। कोहरा शुरू होते दस प्रतिशत से लेकर बीस प्रतिशत तक नजदीक के वाहनों का आवागमन होता है। लंबे रूट के भारी वाहन सड़क किनारे होटल-ढाबों पर रोक देते हैं। कोहरा कम होने पर अपने वाहनों का संचालन करते हैं। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि सुबह के समय कोहरा छाए रहने से रोडवेज बस अड्डे पर सवारियों की कमी रहती है। बस अड्डे से रोडवेज की बस सेवा देर से शुरू होती है। दूसरे जिलों दिल्ली- सहारनपुर, मेरठ- करनाल, पानीपत से सुबह की बस सेवाएं एक घंटे से लेकर दो घंटे तक प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed