फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Focus sampling will be done in the markets to investigate Corona

कोरोना की जांच को बाजारों में होगी फोकस सैंपलिंग

Wed, 16 Feb 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Focus sampling will be done in the markets to investigate Corona
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण कम हुआ है, लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ है। रोजाना कोरोना संक्रमण के नए केस मिल रहे हैं। अब शादी विवाह का सीजन चल रहा है और बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ खूब हो रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बाजारों में फोकस सैंपलिंग शुरू करने की तैयारी की है, ताकि कोरोना संक्रमण का फिर से फैलाव न हो सके।
विज्ञापन

फरवरी माह में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी जरूर पड़ी है, लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। रोजाना नए केस मिल रहे हैं। एक सप्ताह से अधिक समय से मंगलवार को छोड़कर पांच के आसपास कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। मंगलवार को 13 कोरोना संक्रमित मिले थे। इससे स्पष्ट है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को अभी सावधानी व सतर्कता बरतने की जरूरत है। इस समय शादी विवाह चल रहे हैं। खरीदारी के लिए बाजारों में ग्राहकों की भीड़ ज्यादा चल रही है। लोग न फेस मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंस का पालन हो रहा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बाजारों में फोकस सैंपलिंग अभियान शुरू करने की तैयारी की है, ताकि कोरोना संक्रमण का फिर से फैलाव न हो सके। सीएचसी के वरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण कम हो गया है। कोरोना संक्रमितों में लक्षण भी नहीं मिल रहे हैं। इस समय बाजारों में ग्राहकों की भीड़ ज्यादा चल रही है। एक-दो दिन में बाजारों को फोकस करते हुए लोगों के रेंडम सैंपल लेने का अभियान शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 2260 सैंपल जांच के लिए भेजे गए है।
विज्ञापन

महिला समेत पांच कोरोना संक्रमित और मिले, 12 हुए स्वस्थ
शामली। जिले में पांच और कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूर्व में मिले कोरोना के 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 35 रह गई है।
बुधवार को आई सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। गांव गंगारामपुर के 15 वर्षीय किशोर, मालेंडी में 17 वर्षीय किशोरी व 15 वर्षीय कोरोना संक्रमित मिली। गांव गोगवान में 45 वर्षीय महिला और शाहपुर में 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं और 12 मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 35 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed