{"_id":"669eea6a8a4ffb3ddd009bf4","slug":"flood-of-faith-and-devotion-to-shiva-gathered-in-shiva-temples-shamli-news-c-26-1-sal1001-124992-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शिवालयों में उमड़ा आस्था शिवभक्ति का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शिवालयों में उमड़ा आस्था शिवभक्ति का सैलाब
Tue, 23 Jul 2024 04:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर जलाभिषेक करते करते श्रद्धांलू
शामली। सावन के पहले सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय, बोल बम- बम के जयघोष गूंज उठे।
सोमवार को सुबह पांच बजे से शहर के शिव चौक, हनुमान धाम, भाकूवाला, कैराना रोड गुलजारी वाला शिवालय, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, रेलपार बाईपास स्थित शिव दुर्गा मंदिर, सदा शिव मंदिर, सतीवाला शिवमंदिर, गोशाला रोड बड़ी माता मंदिर, रेलवे रोड सत्यनारायण मंदिर, गांधी चौक कुटी वाला मंदिर, गांधी चौक स्थित शिव मूर्ति, मंदिर ठाकुरद्वारा, मोहल्ला मुुुरारी वाला कुआं वाला शिवालय, बनखंडी वाला शिवमंदिर, मोहल्ला रेशमी कटरा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, करमूखेड़ी बिजलीघर, औद्योगिक क्षेत्र बिजलीघर स्थित शिव मंदिर, पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर आदि में श्रद्धालुओं नेभगवान आशुतोष की विशेष- पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने फल, बेलपत्र, भांग-धतूरा चढ़ाते हुए दूध- दही, गंगाजल, शहद, जल आदि से अभिषेक किया।
कैराना में भी लगी रही भीड़
फोटो
कैराना। सावन के पहले सोमवार को सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में सुबह से पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया तथा बेलपत्र आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भोलेनाथ की पूजा की। इसके अलावा शंकर सौदियान, पीपलोतला, मेहतोवाला आदि शिव मंदिरोंके अलावा देहात में भी शिवालयों में जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
मंदिरों में भी लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़
थानाभवन/ऊन। कस्बे के दयाल आश्रम, पचतीर्थी आश्रम, श्री बाला जी धाम, मंदिर ठाकुर द्वारा, शिव मंदिर मुजावरान, शिव मंदिर कम्भोयान, शिव मंदिर राकाजा की मोरी, पंचमुखी शिव मंदिर, भूमिया खेड़ा, वाल्मीकि मंदिर, थाना परिसर, चौकी परिसर हनुमान मंदिर ,गोगा माढ़ी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
इसके अलावा जलालाबाद के सिद्धपीठ जालवाला शिव मंदिर, प्राचीन देवतेशवर महादेव मंदिर, बोहरान शिव मंदिर, प्राचीन शिव, हनुमान मंदिर, आदि अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पुजारियों की मौजूदगी में शिव महाभिषेक किया। महामृत्युंजय के जाप शुरू हुए तथा रुद्राभिषेक किया गया। इसके अलावा ऊन कांधला और अन्य स्थानों के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
शिव की पूजा से मनवांछित फल प्राप्त होता है : पंडित चंद्रमोहन शास्त्री
पंडित चंद्रमोहन शास्त्री ने कहा कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा से मनवांछित फल प्राप्त होता है। इस महीने में भगवान भोले शंकर को दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल, विल्ब पत्र, आक, धतूरा आदि चढ़ाना चाहिए, क्योंकि इस माह में भगवान भोले नाथ की सच्चे मन से आराधना की जाए तो उसे मनवांछित फल प्राप्त होता है।