फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Flag hoisting online in educational institutions

शिक्षण संस्थाओं में हुआ ऑनलाइन ध्वजारोहण

Mon, 17 Aug 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Flag hoisting online in educational institutions
शामली। कोरोना महामारी के कारण इस बार जिले भर की शिक्षण संस्थाओं में ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

कैराना रोड स्थित हिंदू महिला महाविद्यालय में सचिव ब्रजभूषण संगल ने ध्वजारोहण किया गया। प्राचार्या डॉ. मंजू गर्ग ऑनलाइन माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में अमर शहीदों के जीवन के प्रेरक प्रसंग सुनाए। भैंसवाल रोड स्थित श्री सत्यनारायण इंटर कालेज में प्रबंधक राजीव संगल ने ध्वजारोहण किया। मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार, शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे। रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर में विद्यालय अध्यक्ष नंद कुमार कंसल प्रबंधक सुशील गर्ग, विद्यालय शिक्षा समिति राजीव संगल ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया। ब्लाक रोड मोहल्ला पंसारियान में कुलदीप धीमान मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक प्रधानाचार्या कौशल्या देवी ने ध्वजारोहण किया। सिल्वर बेल्स स्कूल में ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल, मुख्य अतिथि के रूप में एसपी विनीत जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता, नृत्य, गायन ऑनलाइन शिरकत की। कैैराना रोड स्थित स्कॉटिश इंटर नेशनल स्कूल में विद्यालय तेजेंद्र निर्वाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। निर्वाल ने ऑनलाइन विद्यालय के समस्त छात्रों तथा अभिभावकों को संबोधित किया। प्रधानाचार्या आशु त्यागी, चेयरमैन राजकुमार ने सभी को शुभकामनाएं दी।

देशभक्ति कविताओं ने किया भाव विभोर
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संस्था के प्रबंधक विवेक संगल, उप प्रबंधक, गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष गौरव संगल ने ध्वजारोहण किया। आचार्य प्रीतम सिंह प्रीतम व ब्रिजेश कुमार ने अपनी देशभक्ति कविता से सबको भाव विभोर कर दिया। हाईस्कूल के टॉपर राहुल कुमार, यश गर्ग, नीशू गुप्ता एवं इंटरमीडिएट के टॉपर राजन कुमार, पार्थ मित्तल, तपस्वी कश्यप को प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य ने अभिभावकों के साथ स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन सोमदत्त आर्य ने किया। मौके संस्था के उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य मोहरसिंह, अंकुर कुमार, नीटू कश्यप, पवन कुमार, पुष्पेंद्र मौजूूद रहे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर स्कूल एवं सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सुभाष जी ऐरन और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के व्यवस्थापक सुमित गुप्ता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक चंचल गोयल अध्यक्ष चंद्रदेव ने ध्वजारोहण किया। आचार्य धर्मेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, सोमदत्त शर्मा ने गीत और भाषणों के माध्यम से देश के शहीदों को याद किया। मालैंडी में जनता इंटर कालेज में प्रधानाचार्य निर्भय सिंह ने ध्वजारोहण किया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष प्रवीन बंसल प्रेमलता पंवार ने कौशांबी पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया। ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता रीना गौतम ने कराई। गायन में ब्रजलता अग्रवाल प्रथम, पूनम गर्ग द्वितीय, रीना गौतम को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

शामली जनता आर्दश इन्टर कॉलेज मालैडी में झंडा फहराते शिक्षक।

शामली जनता आर्दश इन्टर कॉलेज मालैडी में झंडा फहराते शिक्षक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed