{"_id":"60805b168ebc3e59281ada38","slug":"five-supporters-of-candidates-will-get-red-card-shamli-news-mrt5354607122","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के पांच समर्थकों को मिलेंगे रेड कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के पांच समर्थकों को मिलेंगे रेड कार्ड
विज्ञापन

शामली, कैराना। पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने रणनीति तैयार की। प्रधान पद के प्रत्याशियों के पांच-पांच समर्थकों को रेड कार्ड देने के निर्देश दिए तथा मतदान केंद्र के आसपास रहने वाले लोगों को धारा-149 सीआरपीसी का नोटिस देने के लिए निर्देशित किया गया। बाद में गाड़ियों व बाइकों से संवेदनशील, अतिसंवेदनशील गांवों में मार्च भी किया।
आगामी 26 अप्रैल को तीसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसपी सुकीर्ति माधव ने सभी थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश जारी कर रखे हैं। बुधवार को कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने कोतवाली परिसर में सभी उपनिरीक्षकों, हेड कांस्टेबल व अन्य पुलिस स्टाफ सहित पीएसी के जवानों के साथ बैठक की। कोतवाली प्रभारी ने मतदान केंद्रों के आसपास रहने वाले लोगों को धारा 149 सीआरपीसी का नोटिस देने, प्रधान पद के प्रत्याशियों पांच समर्थकों को रेड कार्ड देने के निर्देश दिए। बाद में कोतवाली प्रभारी ने करीब 15-20 गाड़ियों एवं करीब 40 बाइकों से संवेदनशील, अतिसंवेदनशील गांव आर्यपुरी देहात, मन्ना माजरा, जगनपुर, भूरा, पावटी कला, गोगवान, खुरगान, तीतरवाड़ा आदि में मार्च किया।