फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five roads will be completed before the rain

बरसात से पहले पांच सड़कों का निर्माण होगा पूरा

Sat, 29 May 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Five roads will be completed before the rain
बरसात से पहले पांच सड़कों का निर्माण होगा पूरा
विज्ञापन

शामली। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और हरियाणा के पानीपत जिलों को जोड़ने वाली जिले की पांच सड़कों का बरसात से पहले से निर्माण पूरा हो जाएगा। जिले के लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अफसरों ने निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी सड़कों के निर्माण की अवधि दो माह निर्धारित कर दी गई है।
जिले की 69.58 लाख की लागत से बनने वाली मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग, पानीपत खटीमा मार्ग से लेकर कैराना शहरी मार्ग पर एक करोड़ 54 लाख 55 हजार रुपये खर्च होंगे। कैैराना से झिंझाना तक 12 किमी पर 12 करोड़ रुपये, झिंझाना से ऊन-थानाभवन मार्ग दो लेन का निर्माण करने के लिए 44 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कैराना खतौली मार्ग पर 173.41 लाख रुपये, सहारनपुर जिले के गंदवेड़ा संगम से लेकर थानाभवन मार्ग पर 69.58 लाख रुपये और मुजफ्फरनगर से थानाभवन मार्ग पर 69.58 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने सभी पांच सड़कों की निर्माण की अवधि में पांच माह से घटाकर दो माह कर दी गई है। खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि जिले की पांच सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बरसात से पहले सभी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू होजाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed