फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five people died due to dengue in Nagla Rai in five days

Shamli News: पांच दिन में नगला राई में डेंगू से पांच लोगों की मौत

Fri, 27 Oct 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Five people died due to dengue in Nagla Rai in five days
कैराना। क्षेत्र के गांव नगला राई में पांच दिन के अंदर डेंगू से ग्राम प्रधान की पत्नी सहित तीन महिलाओं और दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। पांच दिन में पांच मौतों से गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से मौत की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

नगला राई के ग्राम प्रधान यूसुफ ने बताया कि चार दिन पहले उनकी पत्नी सफीना (58) को बुखार आ गया था। उन्होंने सफीना का उपचार शामली के प्राइवेट नर्सिंगहोम में कराया, जांच के दौरान पता चला कि उनकी पत्नी को डेंगू है और प्लेटलेट्स भी घटकर 18000 रह गईं थीं। गंभीर हालत के चलते उन्होंने अपनी पत्नी को पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती कराया था जहां बुधवार रात करीब एक बजे उपचार के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा डेंगू से अनीस की पत्नी मोमिना (50) की मंगलवार को मौत हो गई थी। मोमिना का उपचार भी पानीपत चल रहा था। वहीं, पांच दिन पहले वकील की पत्नी को भी बुखार के साथ प्लेटलेट्स बहुत कम रहने के कारण मौत हो गई थी। इसके अलावा गांव के ही नईम की पांच वर्षीय पुत्री और शमीम की चार वर्षीय पुत्री को भी पिछले पांच दिन से बुखार आ रहा था। दोनों की प्लेटलेट्स बहुत काम आ रही थी। दोनों का उपचार कैराना में निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। बुधवार को दोनों बच्चियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन में तीन महिलाओं और दो बच्चियों की मौत से गांव में दहशत है। मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया उन्हें डेंगू से हुई मौतों के बारे में जानकारी नहीं है। कल गांव में टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed