फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five member team inspected the proposed medical college

Shamli News: प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का पांच सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण

Sun, 06 Aug 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Five member team inspected the proposed medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। झिंझाना के निकट मेरठ-करनाल हाईवे पर प्रस्तावित अजय संगल इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च एंड आयुष्मान हॉस्पिटल का पांच सदस्यीय टीम ने स्थानीय निरीक्षण किया।

ज्ञानचेतना एजुकेशनल सोसाइटी, मंडी मार्श गंज शामली द्वारा राज्य सरकार के साथ पीपीपी मोड पर झिंझाना के निकट अजय संगल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च एंड आयुष्मान हॉस्पिटल का निर्माण प्रस्तावित है। 150 एमबीबीएस छात्र प्रतिवर्ष प्रवेश क्षमता का मेडिकल काॅलेज खोलने के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र के लिए संस्था ने आवेदन किया था। इसे लेकर पांच सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम में अध्यक्ष राजकीय मेडिकल कॉलेज मेरठ के प्राचार्य डाॅ. आरसी गुप्ता के अलावा सदस्य के रूप में एडीएम संतोष कुमार सिंह, मेडिसिन विभाग मेडिकल कॉलेज मेरठ के आचार्य डाॅ. अरविंद कुमार, मेडिकल कॉलेज सहारनपुर के मेडिसिन विभाग के डाॅ. देवेंद्र कुमार वोहरा, मेडिकल कॉलेज सहारनपुर के सर्जरी विभाग के डाॅ. प्रदीप कुमार ने निरीक्षण कर आवश्यक अभिलेखों को चैक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed