फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five hectares of land was freed from encroachment for the construction of expressway.

Shamli News: एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए पांच हेक्टेयर जमीन को कराया कब्जा मुक्त

Thu, 14 Sep 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 14 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Five hectares of land was freed from encroachment for the construction of expressway.
शामली। सहारनपुर जिले के जमालाबाद गांव की पांच हेक्टेयर भूमि के एक्सप्रेसवे में आने के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने हरियाणा के किसानों से इस भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। इस जमीन के आने के बाद अंबाला-शामली ग्रीन फील्ड इकॉनमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे के निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है। इस जमीन का मुआवजा अब यूपी के किसानों को ही दिया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले 121 किमी लंबे अंबाला-शामली ग्रीन फील्ड इकॉनमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और सहारनपुर-शामली जिलों से होकर गुजर रहा है। भारत माला परियोजना के तहत अंबाला से शुरू होकर कुरुक्षेत्र, करनाल व यमुनानगर से होते हुए सहारनपुर और शामली जिले तक छह लेन के इस इकॉनमिक कॉरिडोर पर 3663.80 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह एक्सप्रेसवे करनाल जिले के इंद्री तहसील के चंदराऊ गांव के सामने यमुना नदी से होकर गुजर रहा है। अंबाला डिवीजन के एनएचएआई के अफसरों के मुताबिक यूपी के सहारनपुर जिले के जमलाबाद गांव के किसानों की पांच हेक्टेयर भूमि पर यमुनापार इंद्री तहसील के चंदराऊ गांव के किसानों ने कब्जा किया हुआ था।
विज्ञापन

यह जमीन एक्सप्रेसवे में आ गई थी। अंबाला डिवीजन के एनएचएआई टीम के साइट इंजीनियर अमित शर्मा ने बताया कि शामली के डीएम रविंद्र सिंह की मदद से जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। अब इस भूमि का मुआवजा यूपी के किसानों को ही मिलेगा। सहारनपुर जिले के रानीपुर बरसी और जमालाबाद में अंबाला- शामली ग्रीन फील्ड इकॉनमिक का प्रथम और दूसरा फेस आपस में मिलेगा। बताया कि सहारनपुर जिले के गंगोह तहसील के जमालाबाद और सहसपुर गांव में यमुना नदी छह लेन का उपरिगामी पुल बनेगा। जो हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री तहसील के चंद्रराऊ गांव को जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन में भी 500 मीटर जमीन एनएचएआई को कराई हैंडओवर
अंबाला- शामली ग्रीन फील्ड इकॉनमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे थानाभवन की नौगांव पट्टी से दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे पर मिल रहा है। एक्सप्रेसवे की जद में थानाभवन नौगांव पट्टी में 200 मीटर में आबादी है। यहां पर भी 500 मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराकर एनएचएआई को दिया गया है।
प्रथम फेस में तेजी से काम हुआ शुरू
अंबाला- शामली, कॉरिडोर एक्सप्रेसवे की गाजियाबाद की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर केके शर्मा ने बताया कि सहानपुर जिले के रानीपुर बरसी से लेकर शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के गाेगवान जलालपुर तक प्रथम फेस में एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए मिट्टी, रोडी-बजरी डालकर भूमि को समतल करने का कार्य तेजी से चालू हो गया है। यह प्रोजेक्ट 30 मई 2025 तक पूरा होना है।
छह जिलों व दो राज्यों को जोड़ेगा एक्सप्रेस वे
यह हाईवे हरियाणा में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और यूपी के सहारनपुर तथा शामली जिले को जोड़ेगा। अंबाला जिले की बराड़ा, साहा व मुलाना तहसील के 58 गांव होते हुए कुरुक्षेत्र की लाड़वा तहसील, यमुनानगर की रादौर और करनाल की इंद्री तहसील से होकर गुजरेगा। सहारनपुर जिले के 30 और शामली जिले के 12 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया गया है।





शामली के इन गांवों से गुजरेगा एक्सप्रेस वे
अब्दुला मोर माजरा, अहमद गढ़, तितारसी, हरड़ फतेहपुर, नौजल नौंजली, मनट मनटी, यारपुर, मलकपुर, जमालपुर, मुल्लापुर, जानीपुर, कुतबगढ़, मानकपुर, औरंगाबाद, गंदवेड़ा, लतीफगढ़, थानाभवन, मरगूबगढ़, खानपुर ,ढांडा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed