फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five directors were elected in Shamli and four in the Wool Sugarcane Cooperative Society

Shamli News: शामली में पांच और ऊन गन्ना सहकारी समिति में चार संचालक चुने गए

Thu, 17 Oct 2024 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Five directors were elected in Shamli and four in the Wool Sugarcane Cooperative Society
शामली। जिले में शामली और ऊन गन्ना समिति में संचालक पद के लिए बुधवार को शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। मतदान के बाद चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में संचालक पद के नतीजे घोषित किए गए। शामली गन्ना सहकारी समिति में पांच और ऊन में चार संचालक चुने गए। बृहस्पतिवार को शामली, ऊन, थानाभवन गन्ना सहकारी समिति में सभापति पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह दस बजे शामली सहकारी गन्ना समिति में पांच क्षेत्र कैराना, ऊंचागांव, जसाला, झिंझाना और बुढ़ीना कलां में संचालक पद के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। भीड़ को शामली गन्ना सहकारी समिति के गेट के बाहर रोक दिया गया था। समिति कार्यालय में मुख्य गेट से केवल मतदाता और मतदाता एजेंट को जाने की अनुमति दी गई थी। शाम चार बजे से पहले दो बजे तक 148 डेलीगेटों ने अपनी वोट डाल दी थी। झिंझाना क्षेत्र से एक डेलीगेट अपना वोट डालने नहीं आया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉक्टर विदु शेखर मलिक ने बताया कि सवा चार बजे के बाद शामली गन्ना समिति के संचालक पदों की मतगणना शुरु की गई। शामली गन्ना समिति के झिंझाना क्षेत्र से विनोद कुमार, जसाला क्षेत्र से धर्मवीरी, ऊंचा गांव से गौरव, बुड़ीना कलां से प्रमोद कुमार, कैराना क्षेत्र से बृजपाल निर्वाचित हुए। आरओ की ओर से विजयी चार संचालकों को चुनाव प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कैराना क्षेत्र में संचालक पद पर विजयी बृजपाल के समर्थन में कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन प्रमाण पत्र दिलाने के लिए शामली गन्ना सहकारी समिति में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रबंध समिति के संचालक पद पर ढिंढाली क्षेत्र से वीरमति, चौसाना क्षेत्र से अनिल दथेड़ा, पिंडोरा क्षेत्र से अफलातून विजयी घोषित किए गए। ऊन क्षेत्र में मैनपाल दुल्लाखेड़ी तथा राजवीर सिंह ऊन को पांच- पांच मत मिले। बाद में दोनों की पर्ची डाली गई। छोटे बच्चे रचित से पर्ची निकलवाई गई। जिसमें मैनपाल दुल्लाखेड़ी को विजयी घाेषित किया गया।

बृहस्पतिवार को संंचालक सभापति चुनेंगे। सुबह दस बजे से लेकर चार बजे मतदान होगा। चार बजे के बाद मतगणना होगी। आरओ तहसीलदार मृदुला दुबे ने सभी विजयी संचालकों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed