{"_id":"5e8a143f8ebc3e78ac7ea0e6","slug":"five-deposits-of-tripura-found-in-jhinjhana-got-positive-report-shamli-news-mrt4766398198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में पांच और जमाती कोरोना पॉजीटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में पांच और जमाती कोरोना पॉजीटिव मिले
विज्ञापन
शामली। झिंझाना के मदरसे में मिले त्रिपुरा के 14 में से पांच जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। ये लोग दिल्ली धार्मिक जलसे से यहां आए थे। इन पांच केस के बाद जनपद में मिले कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या आठ हो गई है। इसके अलावा जिले के पांच जमामी आगरा और त्रिपुरा में पॉजिटिव मिले थे।
गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए सर्च अभियान में 27 मार्च को झिंझाना की मजिस्द में त्रिपुरा के 14 जमाती मिले थे। इन सभी को झिंझाना कस्बे के इंटर कालेज में बनाए गए क्वारंटीन कैंप में रखा गया था। दो दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके नमूने लेकर जांच को भेजे थे। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि इनमें से पांच जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। ये सभी दिल्ली के धार्मिक जलसे में शामिल हुए थे और 18-19 मार्च को यहां पहुंचे थे। देर रात इन सभी को झिंझाना कस्बे की सीएचसी में बनाए गए कोविड -19 अस्पताल में भर्ती किया गया है । डीएम ने बताया कि जिले में अब कुल आठ पॉजीटिव केस हो गए हैं। इसके अलावा जनपद के दो जमाती आगरा और तीन त्रिपुरा में मिले थे । बाहरी जनपदों में मिले केस भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची में संबंधित जनपद में ही जोड़े जा रहे हैं। डीएम के अनुसार सबसे पहले एक दुबई का केस पॉजीटिव मिला था जिसकी दो निगेटिव रिपोर्ट आ गई है। इस तरह वो पॉजीटिव केस की श्रेणी में नहीं रहा।
रोहित अग्रवाल