फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five crooks of transformer wire thief gang arrested

ट्रांसफार्मर तार चोर गिरोह के पांच बदमाश गिरफ्तार

Wed, 09 Dec 2020 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Five crooks of transformer wire thief gang arrested
शामली। थानाभवन पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मुठभेड़ में बिजलीघरों पर ट्रांसफार्मर तार चोर गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि छह मौके से फरार हो गए। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहे, तार बिक्री के 49 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 12 अक्तूबर की रात को थानाभवन क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर में बिजलीघर पर बदमाशों द्वारा ट्रांसफार्मर से लाखों की कीमत के तांबे के तार चोरी कर लिए गए थे। 20 अक्तूबर की रात को थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी बिजलीघर से ट्रांसफार्मर से लाखों रुपये के तांबे के तार चोरी कर लिए गए थे। दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए सीओ भवन अमित सक्सेना के नेतृत्व में थानाभवन थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा, गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी महावीर प्रसाद, एसओजी प्रभारी महेश मिश्रा और सर्विलांस प्रभारी जोगेंद्र सिंह की टीमों को लगाया गया था। सोमवार देर रात बिजलीघरों के ट्रांसफार्मरों से तार चोरी करने वाले गिरोह के थानाभवन क्षेत्र में होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

सूचना पर थानाभवन पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीम की जलालाबाद रोड पर सत्संग भवन के निकट बदमाशों की घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके छह साथी मौके से फरार हो गए। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने थानाभवन और गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में बिजलीघरों पर हुई घटनाओं में शामिल होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों के नाम असलम, अनवर, जावेद निवासी गांव नघौरा थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर, नासिर निवासी गांव कंकड़कुई थाना रामपुर मनिहारन व शौकीन निवासी गांव छावड़ी थाना सरसावा जनपद सहारनपुर हैं। इनके फरार साथियों के नाम फरमान, तसव्वर निवासी गांव लंढौरा थाना रामपुर मनिहारन, आफताब निवासी पीर वाली गली थाना मंडी सहारनपुर, जुनैद निवासी सराय थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर, साबिर निवासी गांव टीगरी रामगढ़ जिला सहारनपुर और फाजिल निवासी गांव बलवा थाना कोतवाली शामली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed