फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five corona positives found

पांच कोरोना पॉजिटिव मिले, सक्रिय केस हुए 22

Wed, 10 Mar 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Five corona positives found
पांच कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के पांच नए केस मिले हैं। एक व्यक्ति ठीक हुआ है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। बुधवार को जिले में लगभग 1215 सैंपल लिए गए। सैंपलों की जांच रिपोर्ट में पांच केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी अलग-अलग स्थानों के निवासी बताए गए हैं। इन्हें होम आइसोलेट किया गया है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के पांच केस मिले हैं। कोरोना का एक मरीज ठीक हुआ है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 22 हो गई है।

154 वृद्धजनों को लगे वैक्सीन के टीके
शामली। जिला अस्पताल में एक बूथ पर कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल में एक बूथ पर 300 वृद्धजनों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था। शाम पांच बजे तक 154 व्यक्ति को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। टीकाकरण का प्रतिशत 51.33 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया टीकाकरण में कोविशील्ड वैक्सीन की 16 वॉयल खर्च हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed