फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five arrested for cheating in the name of marriage

शादी के नाम पर ठगी में पांच गिरफ्तार

Sat, 31 Jul 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for cheating in the name of marriage
कांधला। पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा निवासी नीटू की शादी 22 जुलाई को पूजा निवासी शिव कालोनी रामनगर करनाल हरियाणा के साथ हुई थी। नीटू के मुताबिक बृहस्पतिवार को पूजा का कथित बहनोई रणपाल निवासी उत्तम नगर करनाल, पूजा पत्नी मनोज, काजल पत्नी रामपाल निवास उत्तम नगर करनाल व गगन निवासी शंभी बुटाना करनाल, तेजपाल व कृष्णा पत्नी अशोक निवासी भैंसवाल पानीपत हरियाणा के साथ उसके घर पहुंचे और सभी लोग उसकी पत्नी पूजा को अपने साथ ले जाने का दबाव बनाने लगे। इसी बीच गांव का सुरेंद्र उनके घर आया और बताया कि आरोपियों का एक गिरोह है, जो शादी करने के बाद उसके घर पर पहुंच जाता है और दुल्हन को अपने साथ जबरन ले जाते हैं। उसके साथ भी आरोपियों ने ऐसा ही किया था। सुरेंद्र ने बताया कि शादी कराने के नाम पर आरोपियों ने उससे भी डेढ़ लाख रुपये लिए थे।

नीटू ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नीटू की पत्नी पूजा व पूजा पत्नी मनोज, काजल पत्नी रामपाल, गगन पुत्र बलकार व रणपाल को हिरासत में ले लिया जबकि उनके अन्य फरार हो गए। नीटू ने तहरीर में बताया कि शादी के नाम पर शादी के नाम पर रणपाल ने एक लाख रुपए लिए थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पांचों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed