फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fitness certificate of 138 school vehicles is not valid in the district

जिले में 138 स्कूली वाहनों का फिटनेस प्रमाण-पत्र वैध नहीं

Fri, 06 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fitness certificate of 138 school vehicles is not valid in the district
शामली। जिले में 138 स्कूली वाहनों का फिटनेस प्रमाण-पत्र वैध नहीं है। 80 वाहन पंजीयन तिथि से 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में विद्यालय यान सुरक्षा जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठक में जिले के कई स्कूल वाहन संचालक नदारद रहे। बैठक में डीएम जसजीत कौर ने कहा कि यदि कोई स्कूल बच्चों को ऐसे वाहनों में ले जाता है, तो उन पर प्रवर्तन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा स्कूल संचालकों को अपने वाहनों की फिटनेस वैध कराकर व मानकों के अनुरूप ही संचालित करें। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को ले जाने- ले आने हेतु ऑटो, टेंपो ई-रिक्शा पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई स्कूल बच्चों को ऐसे वाहनों में ले जाता है तो उन पर प्रवर्तन की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि शुक्रवार को प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए तीन स्कूली वाहन सीज किए गए। चार स्कूली वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने कहा कि 138 स्कूली वाहनों का फिटनेस प्रमाण-पत्र वैध नहीं है और 80 वाहन पंजीयन तिथि से 10 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं। ऐसे वाहनों को तत्काल या तो पंजीयन निरस्त करा लें या एनओसी लें। बैठक डीएम ने कहा कि यदि कोई स्कूल वाहन बिना फिटनेस व मानक के अनुरूप नहीं संचालित किए जाते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्कूल संचालकों को वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस व चरित्र सत्यापन कराने का और वाहन चालकों के स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed