{"_id":"576d7f504f1c1b0f32b490f7","slug":"first-merit-on-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली मेरिट 28 को होगी जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली मेरिट 28 को होगी जारी
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
मिशन एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए पंजीकरण चल रहे हैं जो आज समाप्त हो जाएंगे। दो दिन बाद दाखिले की प्रक्रिया चालू की जाएगी। पहली मेरिट 28 जून को जारी होगी।
शुक्रवार को वीवी पीजी कालेज की प्राचार्य वेद कुमारी ने बताया कि दो दिन बाद 2016-17 सत्र के दाखिले शुरू होंगे। जिसमेें यूनिवर्सिटी के शासनादेशानुसार इस बार दाखिले के लिए कई बदलाव किए गए हैं। जिसमें छात्र-छात्राओं को दाखिले कराते समय सभी का आधार कार्ड और बैंक में खाता होना जरूरी है। इस लिए दाखिलेे शुरू होने से पहले ही सभी छात्र-छात्राएं अपने प्रमाणपत्र बनवा लें। जिन छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं है वे जल्द से जल्द अपना आधार कार्ड बनवा लें।
वहीं, अपने जनपद के किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खुलवाना जरूरी है। खाता खुलवाने के बाद उस खाते को प्रधानमंत्री जनधन योजना तथा आधार कार्ड से जोड़ना जरूरी है। जिन छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड व बैंक खाता नहीं होगा, तो उनका दाखिला नहीं होगा। इसलिए सभी छात्र समय से पहले ही दोनों कार्य पूरा कराकर रख लें। खाते को आधार कार्ड से न जोड़ने पर छात्रवृत्ति का लाभ नहीं दिया जाएगा।