फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   First DM and Staff Office will be constructed

सबसे पहले डीएम और स्टाफ कार्यालय का निर्माण होगा

Mon, 15 Jun 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
First DM and Staff Office will be constructed
शामली। शासन की ओर मिली दो करोड़ की धनराशि से नवीन कलक्ट्रेट कार्यालय के भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। राजकीय निर्माण निगम के अफसरों ने बताया कि सबसे पहले डीएम, अधिकारियों-कर्मचारी कार्यालय और एनआईसी ब्लाक तैयार होगा।
विज्ञापन

राजकीय निर्माण निगम के अफसरों के मुताबिक दो करोड़ रुपये की लागत से सबसे पहले डीएम कार्यालय और स्टाफ कार्यालय को पूरा कराया जाएगा। जिला मुख्यालय और आवासों के समीप दोनों सेतु के संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य पूर्वी यमुना नहर खंड की ओर से शुरू कर दिया है। पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी, बधेव और के जंगल में नवीन कलक्ट्रेट कार्यालय, जिला अफसरों के आवास निर्माणाधीन है। जिलास्तर अधिकारियों के आवासों के लिए पांच करोड़ और कलक्ट्रेट कार्यालय के लिए दो करोड़ की वित्तीय धनराशि जारी की गई थी। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट प्रबंधक वीके गुप्ता ने बताया कि शासन की ओर से दो करोड़ की धनराशि मिल गई है। जिसके बाद नवीन मुख्यालय और अधिकारियों के आवासों का अधूरा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कमलकांत शर्मा ने बताया कि कलक्ट्रेट में डीएम और अधिकारियों व कर्मचारियों कार्यालय और एनआईसी ब्लाक तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दो सेतु के 1200 मीटर के संपर्क मार्ग निर्माण कार्य शुरू
शामली। पूर्वी यमुना नहर किनारे जिला मुख्यालय और जिला स्तरीय अधिकारियों के आवासों में आवागमन के लिए दो सेतु और 44 करोड़ रुपयों की पूर्वी यमुना नहर सौंदर्य करण की परियोजना स्वीकृति दी गई थी। परियोजना के तहत जिला मुख्यालय के दोनो सेतु के संपर्क मार्ग, व करनाल रोड नहर पुल से लेकर करमूखेड़ी नहर पुल की पश्चिमी दिशा की पटरी का निर्माण कार्य अधूरा रह गया था। वर्ष 2020 के वित्तीय वर्ष के लिए पूर्वी यमुना नहर खंड ने प्रदेश के सिंचाई विभाग से अधूरी परियोजना के लिए नौ करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कराने की मांग की थी। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के उद्देश्य से देश भर में लागू किया गया लॉकडाउन के कारण शासन से धनराशि नहीं मिल पाई है। पूर्वी यमुना नहर खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह राणा ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर परियोजना पूरा करने के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट का वित्तीय वर्ष के लिए प्राविधान रखा है। नवीन जिला मुख्यालय और आवासों में आवागमन के लिए निर्माणाधीन पुल के 1200 मीटर के संपर्क मार्ग निर्माण के लिए मिट्टी कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed