फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Firecrackers were being supplied from Sangrur in Punjab, preparations were in Haryana

Shamli News: पंजाब के संगरूर सप्लाई किए जा रहे थे पटाखे, हरियाणा में थी तैयारी

Fri, 15 Sep 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 15 Sep 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers were being supplied from Sangrur in Punjab, preparations were in Haryana
झिंझाना (शामली)। क्षेत्र के गांव टपराना स्थित पटाखा गोदाम से पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखे बेचने और सप्लाई करने के मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे शामली से पंजाब के संगरूर में पटाखों को सप्लाई कर रहे थे। जबकि हरियाणा के सोनीपत, रोहतक, भिवानी, सिरसा में सप्लाई की तैयारी थी। एक वर्ष से बिना लाइसेंस के पटाखे सप्लाई किए जा रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित गांव टपराना में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पिकअप गाड़ी सहित फैक्ट्री और गोदाम पर छापेमारी करते हुए पटाखों की 258 पेटी बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए थे। कैराना पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप कुमार मौर्य ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों में महबूब निवासी कांजीवाड़ा शामली, दर्शन सिंह, सतनाम निवासी जनपद संगरुर पंजाब शामिल हैं। फरार आरोपियों में नफीस, मासूम अली, रियासत बताए गए, जो शामली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी महबूब ने बताया कि पिता की मृत्यु करीब एक वर्ष पूर्व हो चुकी है। पिता के नाम पर आतिशबाजी निर्माण का लाइसेंस था। पिता की मौत के बाद आतिशबाजी निर्माण का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराया जा सका, जिस कारण से लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशबाजी बनाने का काम जानता था इसी लालच में आकर आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए अन्य साथियों के साथ मिलकर आतिशबाजी का निर्माण कर रहा था। आरोपियों ने खुलासा किया कि वह पटाखों को पंजाब के संगरुर में सप्लाई कर रहे थे, जबकि हरियाणा के सोनीपत, रोहतक, भिवानी, सिरसा और राजस्थान के कुछ स्थानों पर सप्लाई करने की तैयारी थी। सीओ अमरदीप मौर्य का कहना है कि फरार तीनों आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed