फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire the imagination of educating children

बच्चों को शिक्षित करने की अलख जगाई

Fri, 08 Apr 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 08 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fire the imagination of educating children
शामली क्षेत्र के गांव सिलावर में रैली निकालते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
शामली। सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों से जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। पोस्टर और नारों से शिक्षा की अलख जगाई। 
विज्ञापन


बुधवार को गांव सिलावर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और नंबर दो से सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान उदयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। ग्राम प्रधान उदयवीर सिंह ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षित होने का अधिकार है।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों से गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए ही यह रैली निकाली जा रही है। उन्होंने सभी अभिभावकों को बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया। इस दौरान सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, प्रह्लाद सिंह, विनीत कुमार, हरेंद्र कुमार, राजकुमार, कर्मवीर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुुंडेट कला स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में सर्व शिक्षा अभियान के तहत रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान पति राजपाल सिंह ने किया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, स्लोगन से शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ऋषिपाल सिंह, रश्मि रानी, स्मृति सिंह, ऊषा देवी, प्रियंका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed