फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire raining from the sky, mercury reached 41

आसमान से बरस रही आग, 41 पर पहुंचा पारा

Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, mercury reached 41
शामली। जुलाई माह के साथ सात दिन गुजर गए हैं, लेकिन मानसून का कोई अता-पता नहीं। भीषण गर्मी के चलते पिछले 24 घंटे दिन और रात का पारा एक-एक डिग्री बढ़ गया है। बुधवार को दिन का पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी और उमस रहने से लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक इस बार 27 जून से लेकर 29 जून तक मानसून आने का दावा कर रहे थे। पिछले एक सप्ताह से मानसून नहीं आने से लगातार गर्मी बढ़ रही है। दिन और रात का तापमान बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी से उमस और तेज धूप के साथ ही गर्म हवा के चलने के कारण लोग बेहाल हैं। बुधवार सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर होते ही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

दिन का तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को तापमान में मामूली सुधार होगा। दिन का पारा एक और रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने की संभावना है। बृहस्पतिवार से लेकर शनिवार तक तापमान में गिरावट आएगी। रविवार, सोमवार मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed