{"_id":"5f1721e68ebc3e638e078520","slug":"fire-on-youth-narrowly-escaped-in-minor-dispute-shamli-news-mrt492363074","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
मामूली विवाद में युवक पर फायर, बाल-बाल बचा
शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अब्दाननगर में मामूली कहासुनी को लेकर दो बाइक सवार चार युवकों ने एक युवक पर तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों के आने पर आरोपी युवक दो बाइक और तमंचा छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक और तमंचा कब्जे में ले लिए।
मंगलवार सुबह दो बाइक पर सवार चार युवक गांव अब्दाननगर में पहुंचे। उन्होंने गांव के एक युवक पर तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी दोनों बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले। भागते समय एक तमंचा भी मौके पर गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक व तमंचा कब्जे में ले लिया।
बिडौली चौकी इंचार्ज देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जांच में पता चला है कि सोमवार को टोडा निवासी युवकों का अब्दान नगर निवासी युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसे लेकर टोडा निवासी चार युवक दो बाइक पर सवार होकर आए थे। ग्रामीणों के आने पर आरोपी बाइक और तमंचा छोड़कर भाग निकले, जिसे कब्जे में लिया गया है। इस मामले में अब्दाननगर निवासी रवि की तरफ से तहरीर मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।