फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   fire in the warehouse

बारदानें के गोदाम में लगी भीषण आग

Sun, 11 Mar 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sun, 11 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
fire in the warehouse
दुकान में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
शामली में भैंसवाल रोड मंडी में बारदाना व्यापारी के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। गोदाम में आग के कारण कई लाख रुपये कीमत का बारदाना नष्ट हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड निवासी अजय तायल की बारदानें के दुकान है। वहीं भैंसवाल रोड नवीन मंडी में किराए पर गोदाम ले रखा है। रविवार सुबह करीब चार बजे गोदाम से आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। गोदाम में लगी भीषण आग देखकर मंडी में पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर अग्निशमन विभाग गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास प्रारंभ कर दिया, लेकिन आग बढ़ती चली गई, जिसके चलते कैराना से भी गाड़ी शामली बुलवा ली गई। चार गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियां लौट गई। व्यापारी के लोगों ने वहां लगे बोरो के ढेरों को हटाना प्रारंभ कर दिया। दोपहर बाद फिर अंदर ही अंदर सुलग रही आग ने जोर पकड़ लिया और लपटें उठनी प्रारंभ हो गई। दोबारा फिर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची ओर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। शाम तक आग बुझाने का काम जारी था। उधर, गोदाम में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया हैं।
विज्ञापन
व्यापारी हुए परेशान भैंसवाल रोड स्थित मंडी में बारदानें के गोदाम में सुबह लगी आग शाम तक सुलगती रही। जब आग भीषण रूप ले रही थी, तो आसपास के व्यापारी भी परेशान हो गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। इसके चलते आसपास के दुकान भी अपने गोदामों को सुरक्षित करने के प्रयास में जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed