फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire in the generator on the roof of the shoe showroom

शूज शोरूम के छत पर चलते जेनरेटर में लगी आग

Thu, 09 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire in the generator on the roof of the shoe showroom
शामली स्थित शिव चौक के पास जूते के शोरूम में लगी आग। - फोटो : ?????
शूज के शोरूम की छत पर जेनरेटर में लगी आग
विज्ञापन

शामली। शहर में शिव चौक स्थित शूज के शोरूम के ऊपरी मंजिल पर रखे जेनरेटर में शॉर्ट सर्किट में आग लग गई। आग लगने से छत पर रखा सामान जल गया। आग बुझाते समय शोरूम संचालक का हाथ झुलस गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया। इस दौरान आसपास के व्यापारियों और लोगों की भीड़ मौके पर जमा होने से जाम की स्थिति बनी गई।
मोहल्ला पंजाबी कालोनी निवासी गोल्डी का शूज का शोरूम है। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे तेज हवा चलने पर विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। बिजली न होने पर तीसरी मंजिल पर रखा जेनरेटर चल रहा था। उसी समय अचानक जेनरेटर मेें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। छत पर रखे सामान ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन

शोरूम संचालक गोल्डी व कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें गोल्डी का हाथ झुलस गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। इस दौरान मौके पर आसपास के लोगों, दुकानदारों की भीड़ होने से करीब आधा घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed