{"_id":"5df5308a8ebc3e880439341a","slug":"fire-in-stall-s-stock-found-within-five-hours-shamli-news-mrt4587878103","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: पराली के स्टॉक मे लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पांच घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: पराली के स्टॉक मे लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पांच घंटे में पाया काबू
Sun, 15 Dec 2019 10:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
कैराना आर्यपुरी बाईपास पर पराली के ढेर में लगी आग को बुझाते लोग।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कस्बा कैराना में आर्यपुरी के निकट शामली बाइपास पर खुले मैदान में लगाए गए पराली के स्टॉक (ढेर) में सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से पराली अंदर तक सुलगती चली गई और धुंआ ही धुंआ छा गया। सूचना पर सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
कस्बा कैराना में आर्यपुरी देहात स्थित बाईपास के पास इरफान निवासी मोहल्ला इकरामपुरा ने पराली का स्टॉक लगा रखा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पराली के स्टॉक में अचानक आग लग गई। आग लगने का पता उस समय चला जब उसमें धुआं उठने लगा। पराली गीली होने के कारण आग अंदर ही अंदर फैलती चली गई।

इससे चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल गया। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुराल पर पानी डालकर बुझाने में जुट गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन आग पर काबू नहीं पा सकी।
इसके बाद शामली से दूसरी फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दोनों गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इरफान ने बताया कि आग से हजारों रुपये की पराली जलकर नष्ट हुई है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
लोडर मशीन और ट्रैक्टर से पराली हटाई
पराली में लगी आग पर जब काबू नहीं पाया गया और वह अंदर ही अंदर फैलती गई तो उसे रोकने के लिए लोडर मशीन से पराली को हटाया गया। पराली को लोडर से हटाकर उसे ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर दूसरे स्थान पर डाला गया तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।