Shamli: सेंट फ्रांसिस स्कूल के स्टोर रूम में लगी आग, नाै लाख का सामान जलकर राख, हो सकता था बड़ा हादसा
Shamli News : शामली जिले में सेंट फ्रांसिस स्कूल के स्टोर रूम में आग लग गई। बताया गया कि आग में नाै लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। यदि ऐसा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विस्तार
शामली में शहर के सेंट फ्रांसिस स्कूल के स्टोर रूम में मंगलवार शाम को शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे स्टोर रूम में रखा करीब नौ लाख का पेंट, बोर्ड आदि सामान जलकर राख हो गया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकम विभाग की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब सात बजे चौकीदार ने सूचना दी कि स्कूल के स्टोर रूम में आग लग गई है। सूचना पाते ही स्टाफ मौके पर पहुंचा। अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सके। मामले की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी।
सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। बताया कि पता चला है कि शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।आग से स्टोर रूम में रखा बोर्ड, पेंट आदि सामान जलकर राख गया। करीब नाै लाख का नुकसान होने का दावा किया है।
यह भी पढ़ें: कसा शिकंजा: रफीक अंसारी ने पार्षद से शुरू किया था राजनीतिक सफर, दो बार बने विधायक, रह चुके हैं हिस्ट्रीशीटर
तो हो सकता था हादसा
स्कूल की छुट्टी है। यदि छात्र स्कूल में होते और दोपहर के समय हादसा तो तो शायद छात्र भी आग की चपेट में आ सकते थे। सूचना पर आसपास क्षेत्र के लोग भी आग बुझाने के लिए पहुंच गए थे।
यह भी पढ़ें: जेल गए सपा विधायक: अदालत ने रफीक अंसारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इस बड़े मामले में हुआ ये एक्शन