{"_id":"6a2ef908cc660339980892eb","slug":"fire-breaks-out-in-house-due-to-ac-explosion-firefighters-extinguish-it-shamli-news-c-26-1-sal1002-167645-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एसी फटने से घर में लगी आग, दमकल की गाड़ी ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एसी फटने से घर में लगी आग, दमकल की गाड़ी ने बुझाई
Mon, 15 Jun 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
नाला पटरी पर घर में आग लगने से जला सामान। संवाद
शामली। शहर के मोहल्ला नाला पटरी नया बाजार निवासी रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी के घर की ऊपरी मंजिल पर कमरे में लगे एसी का कंप्रेशर के फटने पर आग गई। आग लगने से फर्नीचर, कपड़े कीमती सामान जल गया। दमकल की गाड़ी ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विरेंद्र गर्ग की घर में नीचे नाला पटरी पर रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। घर में ऊपर की मंजिल पर एक कमरे में उनकी पत्नी रश्मि गर्ग ब्यूटी पार्लर चलाती है। रश्मि गर्ग ने बताया कि रविवार शाम को वे परिवार के साथ रेलवे रोड स्थित दासी वाला मंदिर में भागवत कथा सुनने गए थे। घर पर उस समय कोई नहीं था। देर शाम करीब साढ़े सात बजे उन्हें घर के ऊपरी मंजिल से धुआं निकलने की सूचना मिली। वे घर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अगर आग फैल जाती तो और ज्यादा नुकसान हो सकता था।
रश्मि गर्ग ने बताया कि आग लगने से ब्यूटी पार्लर का फर्नीचर, सामान व दूसरे कमरे में रखे कपड़े व अन्य कीमती सामान जल गया। आग से करीब सात लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने एसी में गैस भरवाई थी। कमरे में लगा एसी फटा हुआ मिला है। आग एसी फटने से लगी या शॉर्ट सर्किट से लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका। दमकल प्रभारी युवकेश ने बताया कि एसी का कंप्रेशर फटने से आग लगने का कारण माना जा रहा है।