फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   FIR lodged against 9 people for snatching Rs 77 lakh and firing

Shamli News: 77 लाख रुपये हड़पने और फायरिंग के मामले में 9 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Feb 2026 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 9 people for snatching Rs 77 lakh and firing
77 लाख रुपये हड़पने और फायरिंग के मामले में 9 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया मामला
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

झिंझाना। ग्राम हथछोया निवासी सरवर ने न्यायालय के आदेश पर गांव के ही 9 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित के अनुसार उसकी, उसकी माता अख्तरी और भाई जावेद के नाम ग्राम हथछोया में करीब 1.3177 हेक्टेयर कृषि भूमि दर्ज है। आरोप है कि उक्त भूमि का सौदा अंकुश तोमर, अनुज तोमर, सार्थक तोमर और कार्तिक तोमर समेत अन्य आरोपियों के साथ 1.52 करोड़ रुपए में तय हुआ था। 6 जुलाई 2023 को इकरारनामा करते हुए 25 लाख रुपए बयाने के रूप में दिए गए और शेष रकम बैनामा के समय देने का वादा किया गया।
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि बाद में अलग-अलग चेक व बैंक ट्रांसफर के माध्यम से कुल करीब 75 लाख रुपए ही दिए और शेष 77 लाख रुपए नहीं चुकाए। आरोप है कि धोखे से बैनामा करा लिया गया। जब बाकी रकम मांगी गई तो टालमटोल की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरवर का आरोप है कि 23 नवंबर 2025 को अंकुश तोमर, अनुज तोमर, सार्थक तोमर, कार्तिक तोमर, सत्येन्द्र तोमर, दीपक, देवेन्द्र तोमर, सोनित कुमार और सुशील भारद्वाज उसके घर में घुस आए। गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई और तमंचे से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी गई। शोर होने पर आरोपी मौके से भाग गए।


तहरीर के बावजूद पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कार दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed