{"_id":"6980ee32254cd7593c027fcb","slug":"final-drone-survey-of-shahdara-shamli-railway-line-completed-up-to-hindon-border-shamli-news-c-26-1-smrt1047-158760-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शाहदरा-शामली रेलवे लाइन का अंतिम ड्रोन सर्वे हिंडन सीमा तक पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शाहदरा-शामली रेलवे लाइन का अंतिम ड्रोन सर्वे हिंडन सीमा तक पूरा
Tue, 03 Feb 2026 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
शामली। शाहदरा से शामली तक 84 किमी अंतिम ड्रोन सर्वे पूना की एक कंपनी की ओर से चल रहा है। अंतिम ड्रोन सर्वे पूरा होने के बाद उत्तर रेलवे शिवाजी ब्रिज दिल्ली की ओर से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट डीपीआर तैयार करके केंद्रीय रेलवे बोर्ड नई दिल्ली को भेजी जाएगी।
शाहदरा से लेकर टपरी तक दिल्ली- शामली खंड के रेलवे लाइन का दोहरीकरण दो चरणों में किया जाना प्रस्तावित है। शाहदरा से लेकर शामली तक पहला जमीनी सर्वे हो चुका है। पहले सर्वे की रिपोर्ट दिल्ली की डिप्टी चीफ इंजीनियर नीरज शुक्ला की ओर से भेजी जा चुकी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के दौरे के बाद शामली से शाहदरा तक ड्रोन सर्वे की जिम्मेदारी पूना की कंपनी का दी गई है। कंपनी शामली से लेकर गाजियाबाद जिले की सीमा तक ड्रोन सर्वे कर चुकी है। गाजियाबाद जिले के हिंडन हवाई पट्टी क्षेत्र का ड्रोन सर्वे प्रतिबंधित होने के कारण मैन्यूअल सर्वे किया जा रहा है। दिल्ली मंडल के शिवाजी ब्रिज के उप मुख्य अभियंता नीरज शुक्ला ने बताया कि गाजियाबाद के हिंडन से शाहदरा तक मैन्यूअल सर्वे पूरा होने के बाद केंद्रीय रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के चेयरमैन को शामली से शाहदरा तक डीपीआर रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी। डीपीआर स्वीकृत होने पर बजट स्वीकृत होगा।
दोहरीकरण में एक रेलवे लाइन और नया प्लेटफार्म बनेगा
शामली रेलवे स्टेशन पर मौजूदा समय पर छह रेलवे लाइन है। शाहदरा से लेकर शामली तक रेलवे के दोहरीकरण के तहत शामली रेलवे स्टेशन पर एक अलग से सातवीं नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। सातवीं रेलवे लाइन और नया प्लेटफार्म चार और पांच नंबर का प्लेटफार्म बनाया जाएगा।