फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Filed a report on the person demanding extortion from the hotel operator

Shamli News: होटल संचालक से रंगदारी मांगने वाले पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 May 2023 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Filed a report on the person demanding extortion from the hotel operator
कैराना। होटल संचालक से 5 हजार की रंगदारी मांगने व नहीं देने पर मारपीट कर चाकू से घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद सहित 4 आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अल्ताफ निवासी तीतरवाड़ा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 22 मई की रात करीब 10 बजे वह अपने छोटे भाई सूफियान के साथ अपने होटल पर बैठा हुआ था। इस दौरान तीतरवाड़ा निवासी मुबारिक उर्फ लल्ला आया और पांच हजार रुपये की मांग करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। मुबारिक उर्फ लल्ला के कहने पर उसका भाई रिजवान व दो अन्य अज्ञात भी आ गए और चाकू से हमला कर दिया। इससे वह और उसका भाई सुफियान घायल हो गए। शोर शराबा होने पर उसका भाई जीशान व बिलाल भी आ गए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि अल्ताफ की तहरीर पर मुबारिक उर्फ लल्ला व रिजवान और दो अन्य अज्ञात के विरुद्ध रंगदारी मांगने व धारदार हथियार से हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed