फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fights over victory claim, five arrested

हार जीत के दावे को लेकर झगड़ा, पांच गिरफ्तार

Tue, 13 Apr 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fights over victory claim, five arrested
शामली। ग्राम पंचायत चुनाव में अपने पक्ष के प्रत्याशियों की हार-जीत के दावे को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में सरगर्मियां तेज हो गई है। भावी प्रत्याशी और उनके समर्थक अपनी-अपनी जीत के लिए कोशिशों में जुटे हैं। इसके चलते रविवार शाम गांव कसेरवा खुर्द में कुछ लोगों के बीच अपने-अपने भावी प्रत्याशी के समर्थकों की जीत के दावे को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और झगड़ा करने लगे। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही आदर्श मंडी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि गांव कसेरवा खुर्द में सार्वजनिक स्थल पर प्रत्याशियों के समर्थन को लेकर आपस में झगड़ा करने के मामले में पांच आरोपी रविंद्र, अमित कुमार, यशपाल, राहुल और विकास को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

------
घर पर मिला जिला बदर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
शामली। झिंझाना थाना पुलिस ने घर पर मिले जिला बदर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए जिले में पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटरों और जिला बदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सोमवार को झिंझाना पुलिस ने गांव कमालपुर में हिस्ट्रीशीटर जिला बदर अभियुक्त राममेहर उर्फ सरदार के घर पर जाकर जानकारी की, तो वह अपने घर पर ही मिला। पुलिस ने राममेहर को गिरफ्तार कर लिया और रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed