फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fighting, stone pelting for playing religious songs at a wedding

Shamli News: शादी में धार्मिक गाना बजाने पर मारपीट, पथराव

Sat, 09 Dec 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 09 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fighting, stone pelting for playing religious songs at a wedding
थानाभवन/जलालाबाद (शामली)। शादी समारोह में धार्मिक गाना बजाने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने पहले तो दुल्हन के भाई के साथ मारपीट की और इसके बाद पथराव कर दिया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी गुलाब सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को गांव में नागल से उसकी लड़की की बरात आई हुई थी। दोपहर में डीजे पर बरातियों ने धार्मिक गाना चला दिया। इस पर गांव के ही दूसरे समुदाय के लोग मौके पर पहुंचे और गाना बंद कराने को लेकर बरातियों से धक्का मुक्की करने लगे। जब उसके बेटे दीपक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दीपक को घायल कर दिया। इसके बाद बरात में आई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए पथराव कर दिया। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। हंगामा होते देख मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने जैसे तैसे मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी नेत्रपाल सिंह ने बताया कि घायल युवक का उपचार करा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed