{"_id":"5e6e6ea38ebc3ea7bb044810","slug":"fighting-in-seat-many-injured-due-to-sitting-shamli-news-mrt4737645154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट पर बैठने को लेकर बरातियों में मारपीट, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट पर बैठने को लेकर बरातियों में मारपीट, कई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीट पर बैठने को लेकर बरातियों में मारपीट, कई घायल
बाबरी। थानाक्षेत्र के गांव कुरमाली में आई बरात में बस में सीट पर बैठने को लेकर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। एक युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और बस पर पथराव करा दिया। इस मामले में बालिका सहित कई को चोट आना बताया है।
रविवार को गांव कुरमाली में दो लड़कियों की बरात आई थी। एक बरात शामली से और दूसरी कैराना से आई थी। बताया गया है कि शामली से आई हुई बरात में लड़के पक्ष के रिश्तेदार युवक का बस में सीट पर बैठने को लेकर बरात में आए अन्य युवक के साथ कहासुनी हो गई। इसे लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। रिश्तेदार युवक की ननिहाल भी इसी गांव में बताई गई है। उसने बस से उतरकर अपने मामा के लड़कों केे बुला लिया। आरोप है कि लड़कों ने आकर बस पर पथराव कर दिया। पथराव में एक लड़की समेत कई को चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और एक युवक को हिरासत में ले लिया। उधर, दोनों लड़कियों को सकुशल विदा कर दिया गया। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह का कहना है कुरमाली में बरातियों के बीच मारपीट होने की सूचना मिली थी। इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी