फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fighting between the councilor and the contractor regarding the construction of the road

Shamli News: सड़क के निर्माण को लेकर सभासद और ठेकेदार में मारपीट

Tue, 28 Mar 2023 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fighting between the councilor and the contractor regarding the construction of the road
- नगरपालिका कार्यालय में हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगरपालिका परिषद कार्यालय में सड़क का निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में निवर्तमान सभासद और ठेकेदार के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने शहर कोतवाली में एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगरपालिका कार्यालय में मंगलवार दोपहर को वार्ड 16 के निवर्तमान सभासद अनिल उपाध्याय और पंजीकृत पालिका ठेकेदार संजीव शर्मा के बीच वार्ड में निर्माण कार्यों को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई। मारपीट के दौरान पालिका में शोर शराबा व हंगामे की स्थिति बन गई। पालिकाकर्मियों ने बीच बचाव कराकर दोनों को अलग किया। इस मामले में निवर्तमान सभासद अनिल उपाध्याय ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके वार्ड में सड़क निर्माण समेत जनहित के कई कार्यों के प्रस्ताव पालिका बोर्ड में पास हुए थे, जिनका कार्य आदेश करीब दो माह पूर्व ठेकेदार संजीव शर्मा की फर्म को जारी किया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि ठेकेदार को बार-बार कहने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। मंगलवार को निर्माण कार्य शुरू न होने के बारे में पालिका में अधिकारियों को अवगत कराने गए थे। आरोप है कि ठेकेदार ने उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की और उनका मोबाइल छीनकर दीवार पर मारा, जिससे वह टूट गया। मारपीट में उसे गुम चोटें लगी है, जिसका सीएचसी में चिकित्सा परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ठेकेदार संजीव की तरफ से उनके भाई ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दोपहर को पालिका कार्यालय में निवर्तमान सभासद अनिल उपाध्याय ने उनके वार्ड में सड़क का निर्माण न कराने पर गाली गलौज की और विरोध करने पर ठेकेदार के साथ मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed