फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fight on two sides, six injured

दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

Thu, 21 May 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fight on two sides, six injured
दो पक्षों में मारपीट, छह घायल
विज्ञापन

कांधला। गांव नाला निवासी राहुल अपनी बाइक को लेकर अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी बीच गांव का दीपक अपनी भैंसा बुग्गी में चारा लेकर आ रहा था। जब भैंसा बुग्गी राहुल के घर के बाहर पहुंची, तो भैंसा बुग्गी की साइड बाइक को लग गई। बाइक में साइड लगने को लेकर दोनों युवकों के बीच कहासुनी हो गई। शोरशराबा होने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से राहुल, मनोज, पारूल व दूसरे पक्ष से दीपक, भूपेंद्र व निखिल घायल हो गए। दोनों पक्षों ने अपना-अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

उधर, झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग को भेजे पत्र में शिकायत की है कि उसकी पड़ोस में रहने वाले महिला के घर पर एक सिपाही का आना जाना रहता है। पीड़िता के मुताबिक 20 मई को पड़ोस में रहने वाली महिला से उसका किसी बात पर विवाद हो गया था। आरोप है कि उस महिला ने सिपाही को बुलाकर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed