{"_id":"5fad841d8ebc3e9bb220801d","slug":"fight-on-two-sides-over-stake-shamli-news-mrt5108064196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट
कैराना। नगला राई में रेत खनन स्थल पर हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दिल्ली निवासी एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया है।
पिछले कुछ दिनों से नगला राई रेत खनन स्थल पर हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। दो पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए थे। मामले में पुलिस ने पहले भी दोनों पक्षों के तीन लोगों का झगड़ा करने के आरोप में शांति भंग में चालान किया था। बुधवार रात करीब नौ बजे नगला राई रेत खनन स्थल पर फिर से दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दिल्ली निवासी यश अग्रवाल घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में मेडिकल के लिए भेज दिया। दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था।
कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि घायल यश अग्रवाल के मामा ऋषिकांत निवासी शामली की तहरीर पर संदीप निवासी गढ़ीपुख्ता, सुंदर निवासी ऊंचागांव, सचिन निवासी दोघट और राहुल निवासी कंडेला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संदीप और सुंदर का शांतिभंग में चालान किया गया है।