फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fight between two sides because of sprinkled dirty water and four people injured in Shamli

Shamli : गंदे पानी की छींटें लगने पर खूनी संघर्ष, दो पक्षों के लोगों में जमकर चले लाठी-डंडे, चार घायल

Thu, 14 Sep 2023 01:57 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Sep 2023 01:57 AM IST
सार

Shamli News : गंदे पानी की छींटें लगने पर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले। बताया गया कि दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Fight between two sides because of sprinkled dirty water and four people injured in Shamli
मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला में बुधवार रात को दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। गांव जसाला निवासी संजीव कोरी रात में घर में होने वाले निजी कार्यक्रम के लिए गली में सफाई कार्य कर रहा था। इसी दौरान गांव जसाला का सहदेव गली से अपने घर जा रहा था। सफाई कार्य करते हुए गंदे पानी की छींटें चले जाने से दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

इसके बाद देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से भीड़ इकट्ठा हो गई और एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट हुई। वहीं, किसी ने पुलिस को घटना की सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहे आंसू: दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा कहर, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। खूनी संघर्ष के दौरान एक पक्ष से संजीव, सुशील, निखिल व दूसरे पक्ष से सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी में ठगी: फर्जी कर्नल अरेस्ट, कई राज्यों के युवाओं को बना चुका था शिकार, पूछताछ में खोले बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed