{"_id":"677ec0b611bc6c3a330773b3","slug":"fight-between-two-parties-over-a-trivial-matter-3-injured-shamli-news-c-26-1-sal1002-134877-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 3 घायल
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र के गांव जसाला में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव जसाला का वकील किसी कार्य के लिए अपने खेत गया था। आरोप है कि रास्ते में दीपक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस समय वहां मौजूद लोगों ने विवाद का निपटारा कर दिया। आरोप है कि कुछ समय के बाद दीपक अपने कई साथियों के साथ वकील के घर जा पहुंचा और लाठी डंडों से घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। इस दौरान हुई मारपीट में वकील, दीपक घायल हो गए। दूसरे पक्ष के दीपक ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया है कि खेत जाते समय उसे रास्ते में रोककर सुरेश पाल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।