फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fight between RLD and BJP workers

गठबंधन प्रत्याशी व समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, हंगामा

Fri, 11 Feb 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fight between RLD and BJP workers
शामली हिंदू इंटर कॉलेज में वोट डालने के लिए लगी लाइन । - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर के हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली मतदान केंद्र पर पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी के समर्थकों और भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई, जिसे लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने दोनों दलों के समर्थकों को अलग कर स्थिति संभाली। डीएम और एसपी ने पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने मतदान केंद्र के निकट जमा भीड़ को दौड़ाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हिंदू कन्या इंटर कालेज मतदान केंद्र पर दोपहर करीब ढाई बजे रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने फर्जी मतदान की आशंका जताते हुए बूथ नंबर 85 पर लाइन में लगी महिला मतदाताओं की वोटर पर्ची को देखने लगे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, जिस पर दोनों दलों के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। वहां तैनात पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने किसी तरह मामला शांत किया।
विज्ञापन

मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच फिर कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की और मारपीट हुई। जिसे लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने दोनों के समर्थकों को अलग कर स्थिति संभाली। डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और केंद्र के निकट जमा भीड़ को दौड़ाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम व एसपी से गठबंधन प्रत्याशी के समर्थकों पर महिला मतदाताओं से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने इस मामले की जांच कराने बात कही। इसके बाद मतदान केंद्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई। केंद्र के अंदर मतदाताओं को बिना वोटर पर्ची व पहचान पत्र के नहीं जाने दिया गया। इसके बाद लाइन में लगे एक युवक के पास वोटर पर्ची व पहचान पत्र न होने पर उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली मतदान केंद्र पर गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी अपने 15-20 समर्थकों के साथ पहुंचे थे। वहां पर दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, समर्थकों के बीच वाद-विवाद हो गया था। मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाया गया। इस दौरान मतदान कार्य में कोई व्यवधान नहीं हुआ। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया है। इस दौरान मतदाताओं को परेशान करने के जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed