फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fierce heat wreaking havoc, mercury reached 42

भीषण गर्मी बरपा रही कहर, पारा 42 पर पहुंचा

Wed, 30 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fierce heat wreaking havoc, mercury reached 42
गर्मी में कपडा लपेट कर स्कूटी पर जाती महिलाएं - फोटो : SHAMLI
शामली। भीषण गर्मी का कहर बरपा रहा है। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान एक और रात में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। 19 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गरम हवा चलने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन

बुधवार को दिन निकलते ही भीषण गर्मी का कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पूरे दिन धूप निकलने से उमस भरा मौसम रहा। बुधवार को दिन का पारा 42 और रात का पारा 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भीषण गर्मी के कारण लोगों को हाल बेहाल रहा। बाजारों में भी गर्मी के कारण लोग कम ही दिखाई दिए। दोपहर में उमस बढ़ने और गरम हवा चलने के कारण शहर की सड़कें भी सूनी नजर आईं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के अध्यक्ष डॉ. पीके सिंह के मुताबिक दो दिन और गर्मी होगी। बृहस्पतिवार को भी 42 डिग्री तापमान होने की संभावना है। दस जून को जिले का पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। 20 दिन बाद जिले का पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शुक्रवार को बादल और धूप रहने से मौसम मिश्रित रहने से थोड़ी बहुत राहत मिलेगी। दो जुलाई से चार जुलाई तक मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और संभल में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन-रात तापमान का आंकड़ा (डिग्री सेल्सियस)
तिथि अधिकतम न्यूनतम तापमान
30 जून 42 31
29 जून 41 27
28 जून 39 28
27 जून 38 27
26 जून 37 27
25 जून 39 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed