{"_id":"63309fa6ba40507b220ce93f","slug":"wife-attacked-husband-together-with-lover-shamli-news-mrt6067904152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: पत्नी ने पति पर प्रेमी संग मिलकर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: पत्नी ने पति पर प्रेमी संग मिलकर किया हमला
Mon, 26 Sep 2022 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:06 AM IST
सार
शामली शहर के कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली बस स्टैंड के निकट पत्नी ने अपने पति को बुलाया। पत्नी के प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक ने पुलिस में पत्नी, उसके प्रेमी और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शामली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली, बाबरी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि 2019 में उसका विवाह शामली के एक मोहल्ला निवासी युवती से हुआ था। पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन पहले उसे पता चला कि उसकी पत्नी के बाबरी क्षेत्र के दूसरे गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग है। उसने पत्नी को कई बार समझाया परंतु वह नहीं मानी और इसके बाद मायके आ गई।
यह भी पढ़ें: Shamli: दिव्यांगों को व्हील चेयर,बैसाखियां व कान की मशीन का वितरण
पीड़ित के मुताबिक बीती 21 सितंबर को उसकी पत्नी ने फोन करके अपनी गलती मानी और घर ले जाने के लिए दिल्ली बस स्टैंड के निकट बुलाया। वह दिल्ली बस स्टैंड के निकट पहुंचा तो उसकी पत्नी के साथ उसका प्रेमी व दो अन्य युवक मिले। उन्होंने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अपनी पत्नी से दूर रहना अन्यथा अगली बार जान से मार देंगे। वहीं, पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।