{"_id":"38496680a53f05e5eeb1ad61d5eaa595","slug":"fever-death-of-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की दिमागी बुखार से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की दिमागी बुखार से मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 06 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
कैराना। मोहल्ला छड़ियान वाल्मीकि बस्ती निवासी युवक की दिमागी बुखार से मौत हो गई। वहीं, मोहल्ला पीपलोतला में किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में जान चली गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया।
कस्बे के मोहल्ला छड़ियान वाल्मीकि बस्ती निवासी पालिका सफाईकर्मी सुंदर लाल के बेटा विशाल (18) को शनिवार सुबह से तेज बुखार होने पर परिजनों नेे निजी चिकित्सक के पास ले गये थे। जहां शाम को हालत बिगड़ने पर परिजनों उसे शामली के प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां देररात उसकी मौत हो गई।
विशाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रविवार सुबह परिजनों ने गमगीन हालात में विशाल का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, मोहल्ला पीपलोतला निवासी सतीश के बेटे राम (17) को शनिवार की शाम उल्टियां लगने के बाद गंभीर हालत में शामली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
डाक्टरों ने जवाब देने के बाद परिजन राम को मेरठ के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया, जहां रात में राम की मौत हो गई। राम की मौत पर परिजनों मे कोहराम मच गया। रविवार सुबह गमगीन माहौल में परिजनों ने राम का अंतिम संस्कार कर दिया।