फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fearful in the heat

भीषण गर्मी मेंे हाल हुआ बेहाल

Tue, 26 Jun 2018 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Tue, 26 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fearful in the heat
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का कारण लोगों का हाल बेहाल है। अत्यधिक गर्मी के कारण लोग बीमारी की चपेट में तेजी के साथ आ रहे हैं। सोमवार को आसमान से आग बरसी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के चलने से घरों से निकलना लोगों का दुश्वार हो गया है। अब लोग जरूरी काम से ही घर से निकलते हैं। दिन में घर में कैद रहना ही मुनासिब ही समझते हैं। सोमवार को दिन निकलते ही आसमान से आग बरसने लगी।
विज्ञापन


गर्मी का यह आलम यह हुआ कि  सुबह दस बजे के बाद दिन का अधिकतम तापमान  38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है। लू और गर्मी से बचने के लिए युवक- युवतियां सिर और मुंह पर कपड़ा  बांधकर बाइकों व पैदल गुजरते हैं। चिलचिलाती धूप में मुख्य मार्ग बेरोनक हो जाते हैं। तीन बजे के दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस  तापमान व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिक गर्मी बढ़ने से युवाओं की टोलियों ने नहर व  स्वीमिंग पुलों में  स्नान करके आनंद लिया।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र शामली के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि रविवार से सूर्यदेव के आग बरसाने से दिन और रात में गर्मी अपना असर दिखा रही है। उनका कहना है कि 27 जून तक गर्मी और बढे़गी। 27 जून के बाद प्री मानसून बारिश होगी। एक जुलाई को मानसून आने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से बिलबिलाए, जाम में फंसे लोग
शामली। चिलचिलाती गर्मी और ऊपर से शामली का जाम। लोग बिलबिलाने को मजबूर हो गए। पूरे दिन लोग इस समस्या से जूझते रहे, हालांकि दोपहर बाद जाम की स्थिति से लोगों को राहत मिली। दरअसल शामली में जाम एक बड़ी समस्या है। शहर के चारों ओर बाईपास नहीं होने के कारण यहां जाम लगता है और पूरा दिन लोग जाम में पिसते रहते हैं। सोमवार को नगर के बीच से जा रहे सहारनपुर दिल्ली मार्ग पर धीमानपुरा फाटक के पास ट्रक खराब हो गया।

इसके अलावा नगर के वीवी इंटर कॉलेज के पास एक ट्रक खराब हो गया। इस कारण शहर में जाम लग गया। शहर में जाम लगने के कारण मेरठ-करनाल हाइवे पर भी जाम लग गया।  इस कारण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। जाम लगने की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जाम को खुलवाने का प्रयास करने लगी।


वहीं, इसके अलावा पुलिस ने दोनों ट्रकों के मालिकों से कहकर ट्रकों को ठीक कराया। घंटों बाद ट्रक ठीक हुए और शहर से बाहर निकले, तब जाकर जाम से निजात मिली। टीएसआई भंवर सिंह ने बातया कि दो गाड़ियां शहर के बीच खराब हो गई थी, जिसके बाद उनको वहां से निकाला गया। तब जाकर जाम खुला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed