फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fear or lack of interest in election

खौफ या चुनाव में दिलचस्पी की कमी

Sun, 06 Dec 2015 12:36 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 06 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fear or lack of interest in election
शामली । इसे खौफ कहें या फिर दिलचस्पी की कमी। गांव बहावड़ी के पंचायत चुनाव में इस बार मत प्रतिशत घट गया। गांव में दो पोलिंग स्टेशनों पर बने बूथ खाली पड़े रहे। बहावड़ी से विक्की त्यागी के हत्यारोपी सागर की मां बबली देवी चुनाव मैदान में है। गांव में केवल 56 प्रतिशत तक ही मतदान हुआ।
विज्ञापन


गांव बहावड़ी में इस बार मत प्रतिशत काफी घट गया। यहां पर विक्की त्यागी के हत्यारोपी सागर की मां बबली देवी और इसके सामने वर्तमान प्रधान रही सुनीता देवी चुनाव मैदान में थी। दोनों परिवारों के बीच वर्षों से खूनी रंजिश चली आ रही है, जिसमें दोनों ओर से कई लोगों के मर्डर हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस बार फिर से दोनों परिवारों से महिलाएं आमने-सामने हैं। हालांकि अन्य प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन पोलिंग स्टेशनों पर खाली पड़े बूथ कुछ ओर ही बयां कर रहे हैं। गांव में जनता जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में पोलिंग स्टेशन बने थे। इन दोनों पर करीब 4200 मतदाताओं को वोट डालने थे, लेकिन मतदान खत्म होने तक केवल 2373 मतदाता ही पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसके चलते मत प्रतिशत करीब 56 तक रहा। हालांकि सागर की मां बबली देवी, सुनीता समेत अन्य प्रत्याशी भी मतदाताओं के पास पहुंचे, लेकिन पोलिंग स्टेशनों तक वोटर कम ही पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed