फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   fatak band rahne se sahar jaam

फाटक बंद हुआ और शहर जाम

Fri, 21 Oct 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला, शामली
अमर उजाला, शामली Updated Fri, 21 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
शामली शहर में भंयकर जाम लगने से आए दिन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण वाहन चालक के साथ ही पैदल चलने का भी लोगों को रास्ता नही मिल पाता है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे फाटक बंद होने से शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक से लेकर हनुमान रोड तक जबरदस्त जाम रहा। जिसके चलते वाहन चालक रेंगते हुए नजर आए। वहीं पैदल चलने वाले लोगों काे भी रास्ता नहीं मिला। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति भिक्की मोड़ पर रही। यहां जाम में एंबुलेंस और अधिकारियों की गाड़ियां भी फंसी रहीं। 
विज्ञापन


रेलवे फाटक पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी होने के बाद भी वह कोई ध्यान नहीं देते, जिसके कारण भी जाम की स्थिति बनती है। दोनों साइड के वाहन आमने
सामने आने से वाहन वहीं रुककर जाम   की भयानक स्थिति पैदा हो जाती है।


यदि ट्रेफिक पुलिस भी थोड़ा सर्तक हो जाए तो कुछ सुधार हो सकता है। जिले के नए एसपी डाॅ. अजयपाल ने पत्रकारो से वार्ता में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए जाने की बात कही थी। लेकिन यह अभियान कब शुरु होगा अभी पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed