{"_id":"580916614f1c1b434b704980","slug":"fatak-band-rahne-se-sahar-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाटक बंद हुआ और शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाटक बंद हुआ और शहर जाम
अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली शहर में भंयकर जाम लगने से आए दिन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण वाहन चालक के साथ ही पैदल चलने का भी लोगों को रास्ता नही मिल पाता है।
बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे फाटक बंद होने से शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक से लेकर हनुमान रोड तक जबरदस्त जाम रहा। जिसके चलते वाहन चालक रेंगते हुए नजर आए। वहीं पैदल चलने वाले लोगों काे भी रास्ता नहीं मिला। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति भिक्की मोड़ पर रही। यहां जाम में एंबुलेंस और अधिकारियों की गाड़ियां भी फंसी रहीं।
रेलवे फाटक पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी होने के बाद भी वह कोई ध्यान नहीं देते, जिसके कारण भी जाम की स्थिति बनती है। दोनों साइड के वाहन आमने
सामने आने से वाहन वहीं रुककर जाम की भयानक स्थिति पैदा हो जाती है।
यदि ट्रेफिक पुलिस भी थोड़ा सर्तक हो जाए तो कुछ सुधार हो सकता है। जिले के नए एसपी डाॅ. अजयपाल ने पत्रकारो से वार्ता में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए जाने की बात कही थी। लेकिन यह अभियान कब शुरु होगा अभी पता नहीं है।