फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fasted in mourning for teachers who died from Corona

कोरोना से मरे शिक्षकों के शोक में उपवास रखा

Mon, 31 May 2021 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fasted in mourning for teachers who died from Corona
शामली। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेशीय आह्वान पर जिले के शिक्षकों ने पंचायत चुनाव में कोरोना से मरने वाले शिक्षकों के शोक में उपवास रखा और आठ सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा।
विज्ञापन

रविवार को शामली में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी के नेतृत्व में जिलेभर के शिक्षकों ने 11 बजे से लेकर तीन बजे तक उपवास रखा। वर्चुअल मीटिंग में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान मृतक शिक्षक उनके परिवार के सदस्य थे, इसलिए उनकी मदद के लिए संगठन हर स्तर पर प्रयास करेगा। आठ सूत्रीय मांग से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जा रहा है, जिसमें कोरोना महामारी के दौरान मारे गए शिक्षकों व कर्मचारियों के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा मृतक के आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार विभाग में नियुक्ति देने, सभी मृतक शिक्षकों के परिवार को पुरानी पेंशन व्यवस्था के अंतर्गत पारिवारिक पेंशन देने, एनपीएस खाते में जमा संपूर्ण राशि मृतक के आश्रितों को देने, 60 वर्ष या उससे कम आयु के शिक्षकों के परिवार को ग्रेच्युटी की धनराशि देने की मांग की गई। वर्चुअल मीटिंग के दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रमेंद्र कुमार, हरविंदर सिंह, एनपी तोमर, रविंद्र कुमार, मुकेश, प्रमोद, आरपी शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने की सरकारी राहत देने की मांग
शामली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक ब्रिजेश शर्मा ने सीएम को ज्ञापन भेजकर अवगत कराया कि पंचायत चुनाव में कोरोना से जिले के आठ शिक्षक और एक शिक्षामित्र की मृत्यु हो गई, लेकिन अभी तक मृत शिक्षकों के परिवार को किसी भी तरह की सरकारी राहत नहीं मिली है। जिससे शिक्षकों में सरकार के प्रति रोष उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिक्षकों की भावना के अनुरूप पीड़ित परिवारों की मदद किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed