फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers will be able to avail the benefits of agricultural machinery

किसान कृषि यंत्रों के अनुदान का ले सकेंगे लाभ

Wed, 14 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to avail the benefits of agricultural machinery
किसान कृषि यंत्रों के अनुदान का ले सकेंगे लाभ
विज्ञापन

शामली। कृषि उपनिदेशक शिवकुमार केसरी ने बताया कि पात्र किसानों को यंत्रों पर अनुदान का जल्दी लाभ मिल सकेगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी।
कृषि उपनिदेशक ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे से लक्ष्य पूर्ण होने तक कृषि विभाग की वेबसाइट से फसल अवशेष प्रबंधन हेतु कृषि यंत्र मल्चर, पैडी स्ट्राचोपर, रीपर कम बाइडर, एमबी प्लाऊ, जीरो टिल सीडकम फर्टिलाईजर ड्रिल, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर आदि के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। जो किसान पात्र हैं वे स्वयं अपने मोबाइल, लैपटॉप आदि से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पोर्टल से ओटीपी प्राप्त करके टोकन जनरेट कर टोकन की धनराशि बैंक में जमा करेंगे। बाद में वेबसाइट पर अपलोड इन पेनल्ड कंपनी के अधिकृत विक्रेताओं के यहां से यंत्र क्रय कर यंत्र का बिल वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। बाद में बिल एवं अन्य आवश्यक अभिलेख शहर के माजरा रोड कार्यालय में जमा कर कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान का लाभ ले सकते हैं। फार्म मशीनरी बैंक स्थापना के लिए कृषक, उत्पादक संघ (एफपीओ) पंजीकृत किसान समिति, सहकारी समिति एवं पंचायत लाभार्थी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed