फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers warned of Mahapanchayat on 5th if sugarcane payment is not made

Shamli News: गन्ना भुगतान नहीं होने पर किसानों ने दी पांच को महापंचायत की चेतावनी

Thu, 25 Jul 2024 03:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers warned of Mahapanchayat on 5th if sugarcane payment is not made
शामली। नया और पुराना बकाया गन्ना भुगतान की माग को लेकर शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय में किसानो की पंचायत हुई। इसमें शामली मिल के अफसर पिछला 214 करोड़ रुपये काबकाया गन्ना भुगतान के बाबत कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बाद में पंचायत के संयोजक संजीव शास्त्री लिलौन ने कहा कि यदि चार अगस्त तक शामली मिल ने किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान नहीं किया तो आगामी पांच अगस्त को महापंचायत करके रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत में शामली मिल के गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, उपमहाप्रबंधक, दीपक राणा, सतीश बालियान, शामली गन्ना सहकारी समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह पहुंचे। पंचायत के संयोजक संजीव शास्त्री लिलौन ने चीनी मिल के अफसरों से नया और पुराना 214 करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने की मांग उठाई। तीन घंटे से ज्यादा चली पंचायत में गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह ने कहा कि नया गन्ना भुगतान अगस्त माह में किए जाने की बात की। वर्ष 2022-23 के बकाया 214 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान किए जाने का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी चार अगस्त तक नया और पुराना बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने पर आगामी पांच अगस्त को महा पंचायत की जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत में प्रभात मलिक अशोक कुमार सिंह, आशीष कुमार, रविद्र सिंह, सुभाष, धर्मेद्र, विरेंद्र सिंह, सोराज सिंह, अरविंद कुमार सिंह, ओमपाल सुक्रमपाल सिह, विपिन कर्मवीर सिंह, योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed