फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers wait for declaration of sugarcane price

Shamli News: किसानों को गन्ना मूल्य घोषित होने का इंतजार

Tue, 05 Dec 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 05 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers wait for declaration of sugarcane price
शामली। हरियाणा-पंजाब में गन्ना मूल्य घोषित होने के बाद लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान गन्ना मूल्य घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद पेराई सत्र का गन्ना मूल्य अगली कैबिनेट की बैठक में घोषित हो सकता है। किसान संगठनों और राजनैतिक दल स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नए पेराई सत्र में पंजाब में 391 रुपये, हरियाणा में 386 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित किया गया है। यूपी और उत्तराखंड सरकार ने नए पेराई सत्र का गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। उत्तराखंड में 355 रुपये और यूपी में 350 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर हरियाणा में पिछले साल की अपेक्षा 14 रुपये और पंजाब में 11 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य बढ़ाया गया है। रालोद विधायक 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश के गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह का कहना है कि कैबिनेट की बैठक में गन्ना मूल्य घोषित हो सकता है।
विज्ञापन


स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट से डेढ़ गुणा गन्ना मूल्य घोषित हो
सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और थानाभवन विधायक अशरफ अली का कहना है कि शाहजहांपुर गन्ना शोध संंस्थान के मुताबिक गन्ने की उत्पादन लागत 311 रुपये आ रही है। गन्ना मूल्य के डेढ़ गुणा के हिसाब से 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में 41 रुपये और हरियाणा में 36 रुपये यूपी से ज्यादा गन्ना मूल्य
सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार का कहना है कि गन्ने का कम क्षेत्रफल होने के बाद भी हरियाणा के गन्ना किसानों को उत्तर प्रदेश से 36 रुपये प्रति क्विंटल पंजाब के किसानों को 41 रुपये प्रति क्विंटल अधिक गन्ना मूल्य मिल रहा है। लागत मूल्यों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग की है।

गन्ने की लागत को देखते मूल्य घोषित हो

संजीव शास्त्री लिलौन और संजीव चौधरी सिलावर का कहना है कि गन्ने की बुआई, दवाई और सिंचाई और बधाई को देखते हुए 311 रुपये प्रति क्विंटल उत्पादन लागत आ रही है। इसीलिए 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed