फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers' talks with DM fail, protest continues

Shamli News: डीएम के साथ किसानों की वार्ता विफल, धरना जारी

Wed, 16 Oct 2024 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 16 Oct 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers' talks with DM fail, protest continues
शामली। अपर दो आब चीनी मिल हाऊस पर किसानों का बेमियादी धरना मंगलवार को भी जारी रहा। डीएम अरविंद चौहान की अध्यक्षता में किसानों की बुलाई गई कोर कमेटी की बैठक में कोई नतीजा नही निकल पाया है। बैठक विफल रही।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम चार बजे डीएम कैंप कार्यालय में किसानों की कोर कमेटी की बैठक शुरू हुई । डीएम ने किसानों को अवगत कराया कि अपर दोआब चीनी मिल की ओर से वर्ष 2022-23 पेराई सत्र का भुगतान शामली गन्ना समिति को दिया गया। 25 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किसानों के खाते में भेजा जा चुका है। मिल की प्रबंधन समिति की ओर से दीपावली से पहले 25 करोड़ रुपये का भुगतान और करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिसंबर माह तक शामली मिल की ओर से कुल 105 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खाते में चला जाएगा। शामली मिल का नया पेराई सत्र चालू होने के बाद नया गन्ना भुगतान 14 दिन में किसानों को मिलता रहेगा। धरना संयोजक संजीव शास्त्री लिलौन ने कहा कि पिछली वार्ता का यह शेडयूल है। भुगतान के नए शेडयूल की जानकारी दें। उन्होंने बताया कि डीएम के साथ किसानो की वार्ता विफल रही है। एडीएम ने बताया कि किसानों से वार्ता जारी है। धरने में जगबीर फौजी, इंद्रपाल सिंह, इकबाल सिंह,संजीव कुमार, धीर सिंह, सिताब सिंह,वीरेंद्र सिंह, टोनी, प्रमोद, कृष्णपाल, शोराम प्रधान, सुरेश राणा, विनोद खेडा, तिरसपाल, सनसपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार सिह, डॉक्टर विक्रांत जावला, अरविंद, विक्की, संजीव श्योरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed